Horoscope Today, 21 January 2020: आज चंद्र मंगल संयोग से 6 राशियों को मिल रहा खूब लाभ
मेष : Horoscope Today (आज का राशिफल) मंगलवार 21 जनवरी को चंद्रमा दिन रात मंगल की राशि वृश्चिक में मंगल के साथ संचार करेंगे। मंगल और चंद्रमा का राहु के साथ षडाष्टक योग बन रहा है। इन ग्रह स्थितियों में वृश्चिक राशि और लग्न के लोग आज प्रभावशाली रहेंगे। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा जानिए क्या कहते हैं सितारे… वृषभ : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। कुछ नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं। आज नौकरी एवं व्यवसाय में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। छोटे प्रवास का योग है। आय बढ़ेगी और परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 90% तक साथ देगा। मिथुन: आज उन्नतिदायक दिन है। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। ऑफिस में साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान...