संदेश

अक्टूबर, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
चित्र
एक्टर ने मुस्लिम पड़ोसियों पर लगाया दिवाली मनाने से रोकने का आरोप, कहा- दिया बुझाने और रंगोली मिटाने कहा गया अभिनेता भानु ने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी को भी टैग किया। इसके बाद भानु ने इस घटना की शिकायत पुलिस से भी की। कई फिल्मों और सीरियल्स में काम करने चुके मुंबई में रहने वाले एक्टर ने मुस्लिम पड़ोसियों पर दिवाली मनाने से रोकने का आरोप लगाया है। एक्टर विश्व भानु मुंबई की एक मुस्लिम सोसायटी में रहते हैं। एक्टर ने फेसबुक पोस्ट के जरिये अपने दर्द को साझा किया। एक्टर विश्व भानु ने फेसबुक पर लिखा कि मैं मुंबई मलाड मलवानी की एक मुस्लिम सोसाइटी में रहता हूं। पिछले साल की तरह इस साल भी मेरे पड़ोसियों ने रंगोली बनाने और दीये जलाने को लेकर मेरी पत्नी से बहस शुरू कर दी। उन्होंने मेरी पत्नी को हमारे घर के बाहर दिये जलाने और रंगोली बनाने नहीं दिया। अभिनेता भानु ने आगे लिखा कि उन लोगों ने लाइट तोड़ दी और भीड़ ने मुझसे जबरदस्ती लाइटें हटाने को कहा। अभिनेता भानु ने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी को भी टैग किया। इसके बाद भानु ने इस घटना की शिकायत पुलिस से भी की। एक ट्वीट का जवाब ...

सुपर स्टार प्रचारक की एक नई दिशा दखीए

सुपर स्टार प्रचारक की एक नई दिशा दखीए

Ayodhya case LIVE: रामजन्मभूमि विवाद पर सुनवाई पूरी, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Ayodhya case LIVE: रामजन्मभूमि विवाद पर सुनवाई पूरी, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा सुप्रीम कोर्ट में ऐतिहासिक रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद की सुनवाई पूरी हो गई है. बुधवार को इस सुनवाई का 40वां दिन और अंतिम दिन था. हिंदू पक्ष की ओर से निर्मोही अखाड़ा, हिंदू महासभा, रामजन्मभूमि न्यास की ओर से दलीलें रखी गईं तो वहीं मुस्लिम पक्ष की तरफ से राजीव धवन ने अपनी दलीलें रखीं. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है सुप्रीम कोर्ट में ऐतिहासिक रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद की सुनवाई पूरी हो गई है. बुधवार को इस सुनवाई का 40वां दिन और अंतिम दिन था. हिंदू पक्ष की ओर से निर्मोही अखाड़ा, हिंदू महासभा, रामजन्मभूमि न्यास की ओर से दलीलें रखी गईं तो वहीं मुस्लिम पक्ष की तरफ से राजीव धवन ने अपनी दलीलें रखीं. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है

अयोध्या पर अब बहुत हुआ, पाँच बजे सुनवाई ख़त्म: जस्टिस गोगोई

चित्र
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश जस्टिस रंजन गोगोई ने बुधवार को कहा कि राजनीतिक रूप से संवेदनशील अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुनवाई शाम पाँच बजे तक पूरी हो जाएगी़. जस्टिस गोगोई ने कहा, ''हम पाँच बजे तक सुनवाई पूरी करे लेंगे. अब बहुत हो गया.'' उम्मीद की जा रही है कि 134 साल पुराने इस विवाद पर जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर होने से पहले फ़ैसला सुना देंगे. सीनियर वकील के परासरन इस विवाद के एक पक्ष हैं और उन्होंने मंगलवार को अदालत में कहा था कि हिन्दू सदियों से इसके लिए लड़ रहे हैं जो मानते हैं कि यहां राम का जन्म हुआ था और मुसलमान किसी दूसरी मस्जिद में नमाज़ अदा कर सकते हैं. के परासरन ने कहा था, ''मुसलमान किसी दूसरी मस्जिद में नमाज़ अदा कर सकते हैं. केवल अयोध्या में 55-60 मस्जिद हैं. लेकिन हिन्दुओं के लिए यह राम का जन्मस्थान है. हम जन्मस्थान नहीं बदल सकते.''

राजस्थानः ट्रक और जीप में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 10 घायल

चित्र
राजस्थान के श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच 62 पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही जीप को टक्कर मार दी। इस हादसे में जीप में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि परिवार मंदिर से दर्शन करके लौट रहा था। जीप में चार महिलाएं, चार बच्चे और सात पुरुष सवार थे। दोपहर के समय राजियासर के पास यह हादसा घटित हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला।