राजस्थान: अनलॉक-1 का नौवां दिन / 369 नए केस सामने आए, 9 की मौत; मंदिर खुलने की घोषणा का इंतजार, घंटियां बांधी गईं, छह-छह फीट की दूरी पर गोले बनाए गए🔓 📄कोविड-19 महामारी के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से प्रदेश में 21 से 30 जून तक अभियान चलाया जाएगा 📄जोधपुर में लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर ने पांच जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया Jun 09, 2020, 09:33 PM IST जयपुर. राजस्थान में मंगलवार को कोरोना के 369 नए केस सामने आए। इनमें जयपुर में 100, जोधपुर में 65, भरतपुर में 51, पाली में 39, अलवर में 19, झुंझुनू में 12, नागौर और अजमेर में 9-9, चूरू में 7, कोटा में 7, सीकर में 8, बाड़मेर में 5, करौली और दौसा में 4-4, धौलपुर और बीकानेर में 3-3,जैसलमेर, भीलवाड़ा, जालौर और झालावाड़ में 2-2, सिरोही, बूंदी, बारां, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, गंगानगर, सवाई माधोपुर में 1-1 संक्रमित मिला। वही, दूसरे राज्य से आए 9 व्यक्ति भी पॉजिटिव मिला। इसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11245 पहुंच गया। वहीं, 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें जयपुर में 3, अजमेर और जोधपुर में 2-2, भरतपुर और दू...