पांच साल पहले बैंक में रखी थी सोने की ज्वेलरी अब निकले पत्थर जालोर। Jewelry Turned into Stone कोरोना संक्रमण ( Covid 19 ) के चलते दिसावर से लौटे एक प्रवासी को ऐसा झटका लगा जिससे वह चकित और चिंतित है। मूल रूप से जालोर के पारसमल जैन का भिवंडी में व्यापार है। इस प्रवासी ने 5 साल पूर्व एक बैंक में लॉकर लिया था। जिसमें उसने सोने के आभूषण रखे थे। जब शुक्रवार को उसने बैंक लॉकर खोला तो उसमें वह आभूषण मौजूद नहीं थे। पारसमल जैन का कहना है कि करीब 800 ग्राम सोने के आभूषण बैंक लॉकर में रखे थे। अब आभूषण के बजाय उसमें मार्बल के टुकड़े थे। इस घटनाक्रम के बाद बैंक प्रशासन के माथे पर भी चिंता की लकीरें खिंच गई है। यह प्रवासी भिवंडी में व्यापार करता है। मैंने करीब 5 साल पूर्व बैंक में लॉकर लिया था और उसके बाद उसमें सोने के आभूषण रखे थे। आज जब लॉकर खोला तो उसमें आभूषण के बजाय मार्बल के टुकड़े ही थे। पारसमल जैन, प्रवासी दिसावरी के लॉकर में गहने के स्थान पर पत्थर मिलने की जानकारी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बाघसिंह, सीआई, जालोर
राजस्थान के श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच 62 पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही जीप को टक्कर मार दी। इस हादसे में जीप में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि परिवार मंदिर से दर्शन करके लौट रहा था। जीप में चार महिलाएं, चार बच्चे और सात पुरुष सवार थे। दोपहर के समय राजियासर के पास यह हादसा घटित हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें