कंपाउंडर के कोरोना संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप, जानिए पांच बड़ी खबरें
कंपाउंडर के कोरोना संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप, जानिए पांच बड़ी खबरें
जयपुर। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के कोरोनाग्रस्त पहुंना कस्बे में रविवार को राजकीय स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक कंपाउंडर में कोरोना पाए जाने पर लोगों में दहशत व्याप्त हो गई।
1. राजस्थान में 48 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, तीन मरीजों की मौत
प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को 48 नए कोरोना संक्रमित मिले, जिनको मिलाकर प्रदेश में अब कुल कोरोना रोगियों की संख्या 10385 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में 24, भरतपुर में 4, झुंझुनूं, कोटा में 3-3, चितौड़गढ़ में 2 और अलवर, बासंवाड़ा, भीलवाड़ा, दौसा, जालोर, नागौर, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक, झालावाड़ में एक-एक मरीज मिले । इन जिलों के अलावा 2 अन्य राज्यों के संक्रमित मरीज भी मिले। प्रदेश में तीन लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है।
2. राजस्थान में कल से खुलेंगे माॅल और होटल, रेस्टोरेंट
प्रदेश में 8 जून से शाॅपिंग माॅल, हाेटल, रेस्टाेरेंट और क्लब सशर्त खाेले जा सकेंगे। शराब की दुकानों का समय भी बढ़ा दिया गया है। अब ये शाम 6 के बजाय 8 बजे तक खुल सकेंगी। गृह विभाग के एसीएस राजीव स्वरूप ने आदेश में कहा है कि माॅल, होटल, रेस्टोरेंट्स और क्लब खाेलने के लिए केंद्र के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 4 जून काे जारी किए गए मानक पूरे करने हाेंगे। इसके तहत साेशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजनेशन जैसी शर्ताें काे पूरी करने के अलावा रेस्टाेंरेंट में दाे टेबलाें के बीच सिटिंग की व्यवस्था में कम से कम 6 फीट की दूरी रखनी हाेगी। फास्ट फूड इकाइयों में जहां खड़े खाने की व्यवस्था हाेगी, वहां टेबलों के मध्य कम से कम 8 फीट की दूरी रखनी हाेगी। एक टेबल पर दो से अधिक व्यक्ति नहीं हाेंगे।
3. प्रदेश में बचे कोरोना के 2545 एक्टिव केस
प्रदेश के लिए राहतभरी खबर है। रविवार सुबह कोरोना के 105 मरीज रिकवर हुए जबकि 108 को अस्पताल से छुट्टी मिली। प्रदेशभर में अब-तक मिले 10385 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से केवल 2545 एक्टिव केस बचे हैं। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों पर नजर डालें तो 7606 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं, जिनमें से 7050 लोगों को अस्पताल से डिस्चॉर्ज किया जा चुका है। प्रदेशभर में अब तक 4 लाख 94 हजार 480 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। जिनमें से 4 लाख 78 हजार 366 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 5729 की रिपोर्ट अभी आ नी बाकी है
4. चित्तौड़गढ़ जिले में कंपाउंडर मिला कोरोना संक्रमित
राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के कोरोनाग्रस्त पहुंना कस्बे में रविवार को राजकीय स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक कंपाउंडर में कोरोना पाए जाने पर लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि दो दिन पूर्व मुम्बई से आए व्यक्ति की क्वारंटाइन अवधि पूरी होने के बाद रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर उसके सम्पर्क में आने वाले लोगों के नमूने लिए गए थे जिनमें यह कंपाउंडर भी शामिल था, जिसकी मिली रिपोर्ट में उसे संक्रमित पाया गया। इस रिपोर्ट के बाद इसके सम्पर्क में आने वाले लोगों की सूची स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ली गई जिसमें करीब पांच सौ लोगों के सम्पर्क में आने की पुष्टि हुई है जिनकी तलाश कर अब उनके सेम्पल लिए जा रहे है जिनमें वहां के स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें