सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Film Wrap: अर्जुन रामपाल ने किया पिता को याद, साउथ एक्टर चिरंजीवी सारजा का निधन

नई दिल्ली, 

फिल्म रैप के जरिए जानिए फिल्म, टीवी, बॉलीवुड, हॉलीवुड समेत रविवार के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास. एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपने पापा को याद किया और इमोशनल पोस्ट शेयर किया. साउथ इंडस्ट्री के एक्टर चिरंजीवी सारजा का निधन हो गया. वे 39 साल के थे.



अर्जुन ने अपने पिता को याद करते हुए लिखा, आप हमेशा से ही एक रॉकस्टार रहे. हमेशा पार्टी की जान रहे, हमेशा अपने समय से आगे रहे. मिस यू पापा. आपका ह्यूमर, आपकी साफगोई. मैं जानता हूं कि आप हमेशा हमारे साथ हैं. 6 सालों पहले आपने हमे अलविदा कहा था.




साल 2020 किसी भी मायने में लोगों के लिए अच्छा नहीं जा रहा है. पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स का निधन हुआ, अब साउथ इंडस्ट्री ने भी अपने एक एक्टर को खो दिया है. एक्टर का नाम चिरंजीवी सारजा था. एक्टर की उम्र महज 39 साल की थी. 7 जून को दिल का दौरा पड़ने से एक्टर का निधन हो गया.


एक्ट्रेस दिशा पाटनी के फिटनेस के चर्चे खूब होते हैं. एक्ट्रेस सिर्फ एक अच्छी अदाकारा या डांसर नहीं हैं, बल्कि उनकी फिटनेस भी लाजवाब है जो दूसरों को भी प्रेरित करती है. दिशा सोशल मीडिया पर अपनी वर्कऑउट वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. उनकी मेहनत और लगन देख हर कोई इंप्रेस हो जाता है.

डायरेक्टर अनुराग कश्यप हमेशा अपनी फिल्में या बेबाक अंदाज के चलते खबरों में बने रहते हैं. उनकी बेबाक स्टाइल हर किसी को पसंद आती है. लेकिन इस बार कुछ अलग होता दिखाई दिया है. अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर मांफी मांगी है. उन्होंने एक शख्स को उनका गुरु बताया है.







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पांच साल पहले बैंक में रखी थी सोने की ज्वेलरी अब निकले पत्थर

राजस्थानः ट्रक और जीप में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 10 घायल