अयोध्या पर अब बहुत हुआ, पाँच बजे सुनवाई ख़त्म: जस्टिस गोगोई

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश जस्टिस रंजन गोगोई ने बुधवार को कहा कि राजनीतिक रूप से संवेदनशील अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुनवाई शाम पाँच बजे तक पूरी हो जाएगी़. जस्टिस गोगोई ने कहा, ''हम पाँच बजे तक सुनवाई पूरी करे लेंगे. अब बहुत हो गया.''



उम्मीद की जा रही है कि 134 साल पुराने इस विवाद पर जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर होने से पहले फ़ैसला सुना देंगे.

सीनियर वकील के परासरन इस विवाद के एक पक्ष हैं और उन्होंने मंगलवार को अदालत में कहा था कि हिन्दू सदियों से इसके लिए लड़ रहे हैं जो मानते हैं कि यहां राम का जन्म हुआ था और मुसलमान किसी दूसरी मस्जिद में नमाज़ अदा कर सकते हैं.
के परासरन ने कहा था, ''मुसलमान किसी दूसरी मस्जिद में नमाज़ अदा कर सकते हैं. केवल अयोध्या में 55-60 मस्जिद हैं. लेकिन हिन्दुओं के लिए यह राम का जन्मस्थान है. हम जन्मस्थान नहीं बदल सकते.''

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पांच साल पहले बैंक में रखी थी सोने की ज्वेलरी अब निकले पत्थर

राजस्थानः ट्रक और जीप में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 10 घायल